spot_img

गोरखपुर से नेपाल जा रही बस नदी में गिरी:काठमांडू से पोखरा जाते समय हुआ हादसा, 40 यात्री सवार थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Must Read

नेपाल में यूपी की बस नदी में गिर गई। बस गोरखपुर से नेपाल गई थी। वहां काठमांडू से पोखरा जाते समय हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में 40 यात्री सवार थे। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। अभी मृतकों का आंकड़ा सामने नहीं आया है।

- Advertisement -

हादसा शुक्रवार सुबह 11.30 बजे तनहुन जिले में हुआ। यहां मार्सयांगडी नदी में अनियंत्रित होकर बस गिर गई। नेपाली अधिकारी के मुताबिक- बस में सवार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 14 यात्रियों की मौत की सूचना है। हालांकि, इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

नेपाल के अधिकारियों के मुताबिक- बस गोरखपुर की धर्मशाला बाजार की शालिनी केसरवानी पत्नी सौरभ केसरवानी के नाम रजिस्टर है। जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के DSP दीपकुमार राया ने बताया- UP-53 FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिरी है। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।

तनहुन जिले के SP बीरेंद्र शाही ने बताया- मार्सयांगडी अंबुखैरेनी के पास बस नदी में गिरी है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। सेना और सशस्त्र बलों को अलर्ट कर दिया गया है। बस का नंबर यूपी का है। यात्रियों के बारे में पता किया जा रहा है।

यूपी सरकार के आपदा रिलीफ कमिश्नर ने कहा- हम नेपाल से संपर्क कर रहे हैं। हादसे की पूरी जानकारी ली जा रही है। यात्री कहां के थे, कहां जा रहे थे? बचाव कार्य की स्थिति क्या है? यह जानकारी जुटाई जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

नक्सलवाद अब खात्मे की ओर, बस्तर आईं जी ने कहा ढूंढ निकालेंगे नक्सलियों को

Acn18.com बस्तर/ नक्सलियों का गढ़ बस्तर अब इनके आतंक से आजाद हो रहा है। बड़ी संख्या में नक्सलियों के...

More Articles Like This

- Advertisement -