spot_img

कुसमुंडा क्षेत्र में पहुंचा दंतैल हाथी,एक महिला को उतारा मौत के घाट,कई मवेशियों की ले ली जान,वन विभाग लगातार कर रहा निगरानी

Must Read

Acn18.com/कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में एक जंगली हाथी के प्रवेश कर जाने से दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में हाथी के घुसने से वन विभाग के साथ-साथ आसपास के लोग काफी डरे हुए है। मौके पर पहुंचकर वन विभाग लोगों को सतर्क करने में लगा है। रिहायशी ईलाके में घुसने के साथ ही हाथी आक्रामक हो गया है,जिसने ग्राम रलिया में मॉर्निंक वॉक पर निकली एक महिला पर हमला कर दिया,महिला का नाम गायत्री राठौर था। बताया जा रहा है,कि हाथी के हमले में गंभीर रुप से घायल महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी मौत हो गई। हाथी के हमले में कई मवेशियों की भी जान चली गई है। फिलहाल वन विभाग हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने में लगा हुआ है वहीं लोगों को भी हाथी के नजदीक नहीं जाने की अपील की जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कांग्रेस नेता कि मौत के बाद सियासी बवाल, मृतल के शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भी शामिल,टी आई...

कॉंग्रेस नेता की मौत के बाद सियासी बवाल जारी। मृतक के शव यात्रा को नेशनल हाईवे पर रख कर...

More Articles Like This

- Advertisement -