spot_img

हिमाचल में 3 जगह बादल फटे, 2 मौतें, 51 लापता:रामपुर में घर-स्कूल और बिजलीघर बहे, मनाली में सब्जी मंडी की 5 मंजिला बिल्डिंग ढही

Must Read

हिमाचल प्रदेश में बीती रात भारी बारिश के बाद 3 जगह बादल फटने की खबर आई है। कुल्लू, मंडी और रामपुर में बारिश से भारी तबाही हुई है। पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से मलाणा में पावर प्रोजेक्ट 1 का डैम टूट गया।

- Advertisement -

रामपुर के समेज खड्ड में बादल फटने के बाद समेज गांव के कई घर बह गए। अब तक 2 लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि 51 लोग लापता हैं। इनकी खोज और रेस्क्यू में SDRF और NDRF की टीमें जुट गई हैं।

उत्तराखंड में केदारनाथ और टिहरी गढ़वाल के घनसाली में भी बुधवार रात बादल फटे। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक शख्स घायल है।

केदारनाथ यात्रा रूट पर 30 मीटर की सड़क टूटकर मंदाकिनी में समा गई। यहां 200 से ज्यादा लोग फंसे हैं। फिलहाल यात्रा रोकी गई है।

हिमाचल में बारिश से हुई तबाही के बाद की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आलू ग्राउंड में बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आलू ग्राउंड में बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद मंडी जिले की पार्वती नदी में बाढ़ आ गई।
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद मंडी जिले की पार्वती नदी में बाढ़ आ गई।
मंडी के पंचवक्त्र मंदिर के पास ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ गया है, जिसमें मंदिर के गर्भगृह में पानी पहुंच गया है।
मंडी के पंचवक्त्र मंदिर के पास ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ गया है, जिसमें मंदिर के गर्भगृह में पानी पहुंच गया है।
रामपुर के समेज में SDRF-NDRF की टीमें लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं। यहां सबसे ज्यादा 50 लोग लापता हैं।
रामपुर के समेज में SDRF-NDRF की टीमें लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं। यहां सबसे ज्यादा 50 लोग लापता हैं।
समेज में पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे मजदूरों का रेस्क्यू किया गया। कुछ अभी भी लापता हैं।
समेज में पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे मजदूरों का रेस्क्यू किया गया। कुछ अभी भी लापता हैं।
हिमाचल में बारिश के बाद मंडी में पंडोह डैम के सभी फ्लड गेट्स खोल दिए गए हैं।
हिमाचल में बारिश के बाद मंडी में पंडोह डैम के सभी फ्लड गेट्स खोल दिए गए हैं।

धर्मशाला में भारी बारिश जारी, स्कूलों में 2 दिन की छुट्‌टी
धर्मशाला जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले चार-पांच दिन तक बारिश जारी रहेगी। कुल्लू में कलेक्टर तोरुल एस रवीश ने भारी बारिश के बाद सभी शिक्षण संस्थानों में 1 और 2 अगस्त को छुट्टी घोषित कर दी है।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के रामपुर में समेज खड्ड में खोज और बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -