Home छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त करेंगे जारी,...

सीएम विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त करेंगे जारी, महतारी वंदन ऐप भी करेंगे लॉन्च

0
56

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की छठवीं किस्त जारी करेंगे. सीएम साय जगदलपुर प्रवास के दौरान वहां आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000-1000 रूपए राखी त्यौहार का उपहार देंगे. इस मौके पर वे महतारी वंदन एप का भी शुभारंभ करेंगे.