Home KORBA डीपीएस स्कूल के छात्र की लाश मिली कुएं में,परिवार में दौड़ी शोक...

डीपीएस स्कूल के छात्र की लाश मिली कुएं में,परिवार में दौड़ी शोक की लहर

0
163

Acn18.com/बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित डीपीएस स्कूल के छात्र की लाश ग्राम बेलाकछार के कुएं में मिली है। बताया जा रहा है कि कक्षा दसवीं का छात्र अमन साव आज सुबह स्कूल गया था जहां पेरेंट्स-टीचर मीटिंग रखी गई थी और पेरेंट्स को बुलाया गया था लेकिन सुबह 11 बजे वह स्कूल से लापता हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही उसकी तलाश शुरू की गई। डीपीएस स्कूल से लगे बेलाकछार क्षेत्र की ओर उसे जाते हुए देखने की बात सामने आई तो परिजन उस ओर तलाश करने निकल पड़े। वहां एक पुराना कुआं के ऊपर छात्र का चश्मा नजर आया। जब किसी अनहोनी की आशंका वश कुएं में लोगों ने झांका तो छात्र तैरता नजर आया जिसके टी-शर्ट पर डीपीएस लिखा था। मृतक छात्र बालको के कमर्शियल डिपार्टमेंट में कार्यरत बालको सेक्टर-1 में निवासरत सुवेंदु सरकार का पुत्र था। अमन का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के साथ शव को निकलवाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!