Home छत्तीसगढ़ 5 महीने की गर्भवती रेप पीड़िता पर लगा आरोपी को कार में...

5 महीने की गर्भवती रेप पीड़िता पर लगा आरोपी को कार में किडनैप कर Odisha से Raipur लाने का आरोप, देर रात थाने में चलता रहा बवाल

0
81

रायपुर. 5 माह की एक गर्भवती रेप पीड़िता पर आरोपी को किडनैप कर ओडिशा के राजाखरियार से रायपुर लाने का आरोप लगा है. इस मामले में ओड़िशा पुलिस भी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाने पहुंच गई. जहां पीड़िता के परिवार और आरोपी के परिवार के बीच देर रात तक बवाल जारी रहा. हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी के खिलाफ भी कोई FIR दर्ज नहीं की गई थी.

 जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर की रहने वाली रेप पीड़िता ने आरोप लगाए है कि 4-5 वर्ष के अफेयर के दौरान आरोपी ने न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और इसी दौरान पीड़िता 5 माह की गर्भवती हो गई.