Home छत्तीसगढ़ VIDEO: घंटाघर चौक पर दो सांड भिड़े आपस में,काफी देर तक लगा...

VIDEO: घंटाघर चौक पर दो सांड भिड़े आपस में,काफी देर तक लगा रहा जाम

0
177

मनोज यादव: मॉनसून के सक्रिय होने के साथ ही कोरबा में जमकर बारिश हो रही है,जिसके कारण सड़कों पर मवेशियों का जमघट लगने लगा है। ऐसा ही कुछ घंटाघर चौक पर भी हुआ जहां दो सांड आपस में भिड़ गए,जिससे कई बाइक सवार राहगीर बाल बाल बच गए।

बारिश के दिनों में अक्सर मवेशी सड़क पर आ जाते हैं,जिससे हादसों की आशंका काफी बढ़ जाती है। घंटाघर चौक पर आज सुबह कुछ ऐसा ही हुआ,जहां दो सांड आपस में भिड़ गए। उनके कारण चौक पर जाम की स्थिती निर्मित हो गई। काफी देर तक दोनों सांड आपस में लड़ते रहे जिससे कई बाइक सवार और पैदल राहगीर बाल बाल बच गए। लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

error: Content is protected !!