spot_img

यूपी में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 5 की मौत:3 AC समेत 15 कोच पटरी से उतरे; खिड़की के कांच तोड़कर कूदे यात्री, 25 घायल

Must Read

Acn18.com/यूपी के गोंडा में ट्रेन हादसा हो गया। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 3 AC समेत 15 बोगियां पटरी से उतर गईं। इनमें 3 पलटी खा गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई है। 25 यात्री घायल हैं। 2 यात्रियों के पैर कट गए हैं। ज्यादातर घायल यात्री एसी कोच के बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

हादसे के बाद यात्री खिड़की के कांच तोड़कर बाहर कूदे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अफसर मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। SDRF टीम को बुलाया गया है।

ट्रेन ((15904) चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोसाई डिहवा में हुआ है। अयोध्या से इसकी दूरी 30 किमी, जबकि लखनऊ से 130 किमी. है।

गुरुवार को यह ट्रेन रात 11:39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। गुरुवार दोपहर झिलाही स्टेशन के पास पलट गई। ट्रेन में सवार एक यात्री ने कहा-गोंडा से 20 किमी दूर दोपहर करीब ढाई बजे हादसा हुआ। यहां से मनकापुर स्टेशन 5 किमी दूर है।

हादसा इतना भीषण है कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से 100 मीटर दूर तक गिरे हैं। एसी कोच के डिब्बों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्री बाहर आए। हादसे के विचलित करने वाले फुटेज सामने आए हैं। इसमें दो यात्रियों के पैर कटे हुए नजर आ रहे हैं। जहां हादसा हुआ वहां से चारपाई से उठाकर घायल यात्रियों को ले जाया गया।

हादसे की सूचना डीएम नेहा शर्मा मौके पर पहुंच गई हैं। जिले के अन्य अफसर भी पहुंच गए हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हादसे के बाद डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। लोगों को आस-पास के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने घटना की जानकारी ली है। वो स्थिति पर नजर रख रहे हैं। असम सरकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। रेन में सवार यात्री ने कहा-गोंडा से 20 किमी दूर करीब ढाई बजे हादसा हुआ है। यहां से मनकापुर स्टेशन 5 किमी दूर है। 3 बोगियां पलटी हैं।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -