spot_img

छत्तीसगढ़ में पिता और 2 बेटों समेत 5 की मौत:कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से हादसा;लकड़ी निकालने घुसे पड़ोसी को बचाने गए थे

Must Read

जांजगीर-चांपा में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पिता और दो बेटों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में लोग कुएं के अंदर एक के बाद एक व्यक्ति उतरते गए। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -

SDOP यदुमणि सिदार ने बताया कि राजेंद्र जायसवाल नाम का एक व्यक्ति कुएं में लकड़ी अंदर गिरने पर उसे निकालने घुसा था, तभी गैस का रिसाव होने लगा और वह बहोश हो गया। इसके बाद पत्नी के शोर मचाने पर ये लोग उसे निकालने कुएं में घुसे थे, लेकिन कोई जिंदा नहीं लौट सका।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से 5 लोगों की मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से 5 लोगों की मौत हो गई।

पिता के साथ 2 बेटे पड़ोसी को बचाने गए थे

राजेंद्र जायसवाल को बचाने सबसे पहले पड़ोसी रमेश पटेल आया और वह कुएं के अंदर गया। उसकी भी सांसें भरने लगीं, फिर उसे बचाने उसके दो बेटे राजेंद्र और जितेंद्र भी कुएं के अंदर चले गए। जब चारों कुछ देर तक नहीं लौटे तो पड़ोस में रहने वाला टिकेश चन्द्रा भी इन लोगों को बचाने के लिए कुएं अंदर चला गया। लेकिन जहरीली गैस के रिसाव से पिता और 2 बेटों समेत 5 लोगों की जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिर्रा पुलिस और तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वहीं SDRF की टीम को भी बुलाया गया है।

मृतक टीकेश्वर की पत्नी का आज जन्मदिन

इस घटना में अंतिम में सभी लोगों को बचाने के लिए घुसे टीकेश्वर चंद्रा की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। संयोग से आज उसकी पत्नी का जन्मदिन। उसने वॉट्सऐप पर बर्थडे स्टेटस भी लगाया था।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -