acn18.com बिलासपुर / बिलासपुर से पामगढ़ के लिए रवाना हुई जायस बस मस्तूरी के पास लालखदान ओवरब्रिज क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार ओवर ब्रिज में अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया जिसे बचाने के चक्कर में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया। अगले ही क्षण बस सड़क के किनारे लगे एक पोल से जा टकराई और पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार एक बालिका की मौके पर मौत हो गई जबकि 12 से अधिक यात्रि घायल हो गए। घायलों को बिलासपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



