spot_img

बिलासपुर-सरगुजा संभाग में हैवी रेन का यलो अलर्ट:पिछले 24 घंटे में जांजगीर के बम्हनडीह में सबसे ज्यादा 92mm बारिश; मैनपाट की खूबसूरती निखरी

Must Read

acn18.com छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिलासपुर संभाग के पेंड्रा और कोरबा में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। बाकी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

- Advertisement -

शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होती रही। जिसके कारण रात का तापमान कम रहा और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। इस बीच सरगुजा के मैनपाट की खूबसूरती देखते बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 जुलाई से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है

पिछले 24 घंटे में इतनी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनडीह में सबसे ज्यादा 92 मिलीमीटर बारिश हुई है। बलोदा बाजार के सुहेला में 88 मिलीमीटर और बिलासपुर जिले के मस्तूरी में 68.4 मिलीमीटर बारिश हुई। सारंगढ़ में 60, कोरबा, बरमकेला, सिमगा में 50, सोनाखान, गिधौरी, पलारी, बिलाईगढ़ में 40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं, शनिवार को देवभोग, भाटापारा, कसडोल में 30 मिलीमीटर, रायपुर, मरवाही, आरंग, भरतपुर, पेंड्रा, सक्ती, रायगढ़, पिथौरा, महासमुंद और चिरमिरी में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

24 घंटे में 5 से 8 डिग्री तक गिरा तापमान

शनिवार को प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है। रायपुर में दिन का तापमान 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम था। वहीं बिलासपुर में दिन का पारा 27.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम था। पेंड्रा में दिन का तापमान 29.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8.8 डिग्री कम था।

इसी तरह अंबिकापुर में 31.2 डिग्री, जगदलपुर में 28.7, दुर्ग में 30.6 और राजनांदगांव में 31 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बलरामपुर में 35.02 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.6 डिग्री रहा।

शनिवार को ऐसा रहा रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद से रात तक हल्की-रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के कारण रात में वातावरण ठंडा हो गया। दोपहर में वातावरण में हल्की नमी रही और तापमान भी 29 डिग्री के आसपास रहा। इस वजह से हल्की उमस महसूस हुई।

बीते दो दिनों से मैनपाट में पूरे दिन बादल छा रहे हैं और रिमझिम बारिश हो रही है। हरे जंगलों के बीच सफेद बादल दूर से ऐसे नजर आ रहे हैं।

बीते दो दिनों से मैनपाट में पूरे दिन बादल छा रहे हैं और रिमझिम बारिश हो रही है। हरे जंगलों के बीच सफेद बादल दूर से ऐसे नजर आ रहे हैं।

बारिश के बीच निखरी मैनपाट की खूबसूरती

सरगुजा जिले में पिछले दिनों पड़ी भीषण गर्मी से छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाने वाला मैनपाट भी अछूता नहीं रहा। यहां का तापमान 40 डिग्री तक चढ़ा, लेकिन मानसून की पहली बारिश के साथ ही इसकी खूबसूरती निखरकर सामने आ गई। तापमान भी 30 डिग्री पर लुढ़ककर आ गया है।

शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दो दिनों से पूरे दिन बादल छा रहे हैं और रिमझिम बारिश हो रही है। हरे जंगलों के बीच सफेद बादल दूर से नजर आ रहे हैं। पिछले 2 दिनों में अंबिकापुर समेत सरगुजा संभाग में बारिश हो रही है। दो दिनों के भीतर मैनपाट में करीब 70 मिमी बारिश दर्ज की गई।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

शाह बोले-छिपे नक्सली तुरंत हथियार डालें; नक्सलियों ने कहा-हम चाहते हैं एक महीने का युद्ध विराम

रायपुर.भारत की केंद्र और प्रदेश की राज्य सरकार मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ और देश से नक्सलवाद खत्म कर देना...

More Articles Like This

- Advertisement -