Home KORBA महिला ने युवक को दौड़ा लिया पेचकस लेकर. देखिए कैसे भरे बाजार...

महिला ने युवक को दौड़ा लिया पेचकस लेकर. देखिए कैसे भरे बाजार में महिला ने किया हंगामा

0
103

acn18.com कोरबा / कोरबा के शारदा विहार स्थित अटल आवास में एक मकान के कब्जे को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद फिर सड़क पर आ गया. विवादित मकान में रह रही महिला ने कथित मकान मालिक के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दुकान के बाहर पहुंचकर खूब हंगामा किया। पहले तो महिला ने युवक की पिटाई की और जब युवक ने महिला का वीडियो बनाना शुरू किया तब महिला ने उसे पेचकस लेकर मारने के लिए दौड़ाया।

वीडियो देखने से पहले आप यह भी जान ले कि अटल आवास में कब्जे को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पूर्व मनजीत कौर ने मानिकपुर पुलिस चौकी परिसर में अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था तब पुलिस ने महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। जेल से रिहा होने के बाद महिला ने फिर से अटल आवास के विवादित घर पर कब्जा कर लिया और कथित मकान मालिक के बेटे की दुकान पहुंची और वहां जमकर हंगामा किया।

https://vimeo.com/manage/videos/969510929

महिला मनजीत कौर का कथन है कि उसने लक्ष्मण जायसवाल के परिवार से अटल आवास को खरीदा था। उसने दो लाख 80 हजार रुपए जयसवाल परिवार को दिया लेकिन वादे के मुताबिक वे लोग लिखा पढ़ी नहीं कर रहे हैं और अब उस घर को खाली करवा लेना चाहते हैं। बहरहाल सीएसईबी चौकी पुलिस शिकायत की जांच कर रही है