Home KORBA बाइक की सीट कव्हर पर छुपकर बैठा था जहरीला करैत सांप,सर्पमित्रों ने...

बाइक की सीट कव्हर पर छुपकर बैठा था जहरीला करैत सांप,सर्पमित्रों ने किया रेस्क्यू ,एसईसीएल स्थित हेलीपेड ग्राउंड की घटना.देखिए वीडियो…

0
101
WhatsApp Image 2024 06 25 at 10.07.05

acn18.com कोरबा / बारिश के जोर पकड़ने के साथ ही कोरबा जिले में सांप निकलने की घटनाएं काफी बढ़ गई है,जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। एसईसीएल स्थित हेलीपेड ग्राउंड पर टहल रहे युवक की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब उसकी बाइक की सीट कव्हर में जहरीला करैत सांप छुपकर बैठा हुआ था। युवक की नजरें जैसे ही सांप पर पड़ी वैसे ही वह दहशत से भर गया और बाइक से दूर जा खड़ा हुआ। इसके बाद सर्पमित्रों को फोन कर मौके पर बुलाया गया,फिर उसका रेस्क्यु कर जंगल में छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यु से मौके पर मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली।

देखिए वीडियो……..