spot_img

तेलुगु समाज ने आयोजित की शीतला पूजा.श्रम उद्योग मंत्री देवांगन शामिल हुए कार्यक्रम में

Must Read

acn18.com कोरबा / लघु भारत कहे जाने वाले कोरबा में भिन्न-भिन्न संस्कृति के दर्शन अलग-अलग समय पर लोगों को होते हैं। कोरबा नगर के शिवाजी नगर में तेलुगुसमाज के द्वारा मां शीतला पूजा का आयोजन किया गया। विधि विधान के साथ इस कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। छत्तीसगढ़ के श्रम और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन विशेष रूप से इस आयोजन में शामिल हुए।

- Advertisement -

तेलुगु समाज के द्वारा परंपरागत रूप से शीतला पूजा का कार्यक्रम इस क्षेत्र में किया गया। पुरोहितों के द्वारा पूजा को संपन्न कराया गया। इस दौरान कई प्रकार के नजारे देखने को मिले। भाजपा कोसाबादी मंडल के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने इस आयोजन को लेकर अपनी बात रखी।

श्रम उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि तेलुगु समाज के द्वारा कई वर्षों से इस प्रकार के आयोजन नगर में किए जा रहे हैं। इसके पीछे उसकी अपनी भावनाएं हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से कोरबा जिला प्रदेश और देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना ईश्वर से की गई। शीतला पूजा के इस विशेष अनुष्ठान में तेलुगु समाज से जुड़े हुए सभी लोगों ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय के पति का निधन, कुछ दिनों से बीमार थे नवीन उपाध्याय

नगर निगम कोरबा की पूर्व पार्षद, महिला आयोग की सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती अर्चना उपाध्याय के पति...

More Articles Like This

- Advertisement -