Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में पिकअप वाहन खाई में गिरा,2 जवानों की मौत:एक CAF जवान,ड्राइवर...

छत्तीसगढ़ में पिकअप वाहन खाई में गिरा,2 जवानों की मौत:एक CAF जवान,ड्राइवर की हालत गंभीर; कैंप शिफ्टिंग के दौरान ब्रेक फेल होने से हादसा

0
87

acn18.com बलरामपुर / छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिकअप पलटने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के 2 जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में एक जवान और ड्राइवर घायल हैं। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घटना सामरी पाठ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात 10वीं बटालियन रामचंद्रपुर से CAF के 3 जवानों की टीम पिकअप में सवार होकर चुनचुना पुंदाग के लिए निकली थी। इसी दौरान ब्रेकडाउन होने की वजह से भुताही मोड के पास बेकाबू पिकअप वाहन खाई में गिर गया।

हादसे में CAF के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में CAF के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

कैंप शिफ्टिंग में जुटे थे जवान, इसी दौरान हादसा

बताया जा रहा है कि, सामरी क्षेत्र में बुधवार को कैंप शिफ्टिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान रात में CAF जवान किराए के पिकअप वाहन में सामान के साथ जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप बेकाबू होकर खाई में जा गिरा। जिसमें दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, एक जवान और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं।

घायल जवान को जिला अस्पताल और ड्राइवर कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। देर रात हादसा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्‍कत का सामना करना पड़ा। हादसे में वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया है।

ब्रेकडाउन होने की वजह से भुताही मोड़ के पास पिकअप वाहन खाई में गिर गया।

ब्रेकडाउन होने की वजह से भुताही मोड़ के पास पिकअप वाहन खाई में गिर गया।