Home KORBA उद्यानों की दशा बदहाल हो रही धीरे-धीरे.संरक्षण के लिए प्रयास करने पर...

उद्यानों की दशा बदहाल हो रही धीरे-धीरे.संरक्षण के लिए प्रयास करने पर जोर नहीं

0
71
vlcsnap 2024 06 14 18h36m54s646

acn18.com कोरबा / औद्योगिक नगर कोरबा में नागरिकों को सुविधा देने के लिए कई स्थान पर बनाए गए उद्यानों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रह गई है। संरक्षण की कमी से यहां की स्थिति बिगड़ती जा रही है। ऐसे में उद्यानों में सुबह-शाम आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

vlcsnap 2024 06 14 18h36m31s510

उद्यानों का विकास करने के लिए पिछले वर्षों में नगर निगम की ओर से काफी धनराशि खर्च की गई और विभिन्न प्रकार के संसाधन उपलब्ध कराए गए। नगर निगम का सोचना यह था कि उद्यानों को सुविधा संपन्न बनाने से जनता को लाभ होगा और वह खाली समय में यहां पहुंचेगी। काफी समय तक शहर के उद्यान अच्छे स्थिति में रहे लेकिन वर्तमान में कई स्थानों पर समस्याएं खड़ी हुई है। कहि टूटफूट तो कही अव्यवस्था की तस्वीर बताती है कि सब कुछ अच्छा नहीं है। लोगों ने उद्यानों की स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के अलावा व्यवस्था को ठीक करने की मांग की है।

नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान आकर्षण इस मामले में लोगों की ओर से किया गया है नगर निगम बार-बार यही कहता रहा है कि उसकी सेवाएं जनता के लिए समर्पित है इसलिए भी सुविधाओं से जुड़े हुए ऐसे सभी केदो की बेहतरीन के बारे में विचार करना ही चाहिए