Home Uncategorized पति ने इंस्टाग्राम चलाने से रोका तो महिला ने लगा ली फांसी

पति ने इंस्टाग्राम चलाने से रोका तो महिला ने लगा ली फांसी

0
112

acn18.com नोएडा ।  नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने उसे इंस्टाग्राम यूज करने से मना किया था, जिसको लेकर वह खफा थी। दोनों में खूब झगड़ा भी हुआ था। इन सबसे क्षुब्ध होकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस ने बताया कि दो बच्चों की मां ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके पति ने उसे इंस्टाग्राम का इस्तेमाल न करने के लिए कहा था। मृतक महिला का परिवार नोएडा के सेक्टर- 39 थाना क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहता है।

error: Content is protected !!