Home KORBA कचांदी नाला के पास भारी वाहन ने बाइक को टक्कर मारी.बाइक सवार...

कचांदी नाला के पास भारी वाहन ने बाइक को टक्कर मारी.बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर हुई मौत

0
158

acn18.com कोरबा/ नकटीखार के कचांदी नाला पुल के पास हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि मृतक बाइक पर सवार होकर अपने गांव की तरफ जा रहा था जिसे विपरीत दिशा से आ रहे भारी वाहन ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना की जानकारी आसपास से आवागमन करने वाले लोगों को हुई जिन्होंने मौके से ही पुलिस को जानकारी दी। सूचना प्राप्त होने पर सिविल लाइन पुलिस और डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया है। मृतक के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

WhatsApp Image 2024 06 09 at 17.30.31
error: Content is protected !!