Home Uncategorized JEE एडवांस्ड रिजल्ट..भाग्यांश बने छत्तीसगढ़ टॉपर:ऑल इंडिया 86वां रैंक किया हासिल; IIT...

JEE एडवांस्ड रिजल्ट..भाग्यांश बने छत्तीसगढ़ टॉपर:ऑल इंडिया 86वां रैंक किया हासिल; IIT मुंबई से करना चाहते हैं बीटेक

0
86

acn18.com रायपुर / इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IIT Madras) ने JEE एडवांस रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। एग्जाम में रायपुर के भाग्यांश साहू ने देश में 86 वां रैंक हासिल किया है। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ स्टेट टॉपर भी बन गए हैं।

इससे पहले भाग्यांश साहू सेशन 2 एग्जाम 99.98 परसेंटाइल हासिल कर स्टेट टॉपर रहे। उनकी आल इंडिया रैंकिंग 321 थी। वहीं भाग्यांश का सेशन-1 में 99.95 परसेंटाइल आया था। कैंडिडेट्स JEE एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रोज 10 घंटे पढ़ाई

भाग्यांश साहू ने बताया कि स्कूल की पढ़ाई के साथ वे 10 घंटे अपनी पढाई को समय देते हैं। वह IIT मुंबई के सीएस ब्रांच से बीटेक करना चाहते हैं। भाग्यांश के पिता सेन्ट्रल जीएसटी में अधिकारी है। उनकी माता सरकारी स्कूल में टीचर हैं।

रिजल्ट के साथ आंसर-की भी जारी

रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा जल्द ही JEE एडवांस्ड के कट-ऑफ मार्क्स, टॉपर्स लिस्ट और उनके मार्क्स भी जारी किए जाएंगे।

10 जून से शुरू होगी काउंसलिंग

कैंडिडेट्स जो भी JEE एडवांस्ड एग्जाम में पास हुए हैं, उन सभी को IIT के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। यह काउंसलिंग प्रक्रिया जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी काउंसलिंग (JoSAA) के जरिए आयोजित की जाती है। JoSAA काउंसलिंग 2024 कल यानी 10 जून से शुरू होगी। यह काउंसलिंग 10 जून से 26 जुलाई के बीच में 5 राउंड में पूरी की जाएगी।

कुल 25.85% कैंडिडेट्स पास हुए

इस साल JEE एडवांस्ड एग्जाम में कुल 1 लाख 86 हजार 584 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 1 लाख 80 हजार 200 ने दोनों पेपर की परीक्षा दी थी। अब इनमें से कुल 48,248 स्टूडेंट्स IIT JEE में पास हो पाए हैं। यह कुल कैंडिडेट्स का 25.85% है, जो पिछली बार से बेहतर है।