spot_img

छत्तीसगढ़ में समय से दो दिन पहले मानसून की एंट्री:अगले 3 दिन में रायपुर पहुंचने की संभावना;आज चार संभागों में थंडरस्टॉर्म का यलो अलर्ट

Must Read

acn18.com छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में सुकमा के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो गई है। प्रदेश में 2 दिन पहले मानसून के बस्तर पहुंचने की घोषणा की गई है। आमतौर पर प्रदेश में 10 जून को मानसून की एंट्री होती है। मानसून के आते ही बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। अगले 3 दिनों में सुकमा से आगे बढ़ते हुए मानसून रायपुर पहुंचेगा।

- Advertisement -

पिछले साल छत्तीसगढ़ में मानसून देरी से पहुंचा था। 23 जून को मानसून आने के बाद भी प्रदेश में बारिश का पर्याप्त कोटा पूरा हो गया था। वहीं, इस साल मानसून के जल्द आने से प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी का यलो अलर्ट जारी किया है।

आज रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंग और प्री मानसून के कारण हल्की बारिश होगी।

शनिवार को ऐसा रहा तापमान

छत्तीसगढ़ में ज्यादातर जिलों मे तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है। रायपुर में दिन का तापमान 40.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। वहीं, जगदलपुर में तापमान 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। बिलासपुर में 41.6 डिग्री, अंबिकापुर में 40 दुर्ग में एक 40.02 और राजनांदगांव में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में यलो अलर्ट

मौसम विज्ञानी गायत्री वानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच चुका है। अब आगे चलकर यह रायपुर और पूरे प्रदेश में पहुंचेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है । रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 जून तक थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी में गिरावट देखने को मिलेगी।

जगदलपुर में पारा समान्य से नीचे

बस्तर संभाग के जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य के कम हो गया है। शनिवार को जगदलपुर में दिन का तापमान 34.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 2.1 डिग्री कम है। वहीं, बस्तर में तापमान 34.2°C, नारायणपुर में 34.8°C, बीजापुर में 34.9 °C और दंतेवाड़ा में 35.8 डिग्री रहा।

रायपुर में प्री मानसून की बारिश

रायपुर संभाग में आज और अगले 2 दिन प्री मानसून की बाैछारें पढ़ने के आसार हैं। शाम से ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। वहीं, शनिवार को रायपुर का तापमान 40.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था। रात का तापमान काफी नीचे चला गया है। न्यूनतम तापमान 27.17 डिग्री रहा।

शनिवार को रायपुर में दिन में गर्मी रही, लेकिन शाम होते ही अंधड़ चलने के कारण गर्मी से राहत मिली। अगले दो-तीन दिनों में मानसून के रायपुर पहुंचने की संभावना है।

ऐसे होती है मानसून आने की घोषणा

मौसम विज्ञान केंद्र मानसून की घोषणा तब करता है, जब क्षेत्र के 80 फीसदी हिस्से पर औसत दो मिलीमीटर से ज्यादा की बारिश हो। उस दौरान मानसून की घोषणा की जाती है। प्रदेश में बस्तर संभाग में पिछले दिनों में 2 मिली मीटर से ज्यादा बारिश हुई है।

समय पर बारिश होने से सितंबर तक फसल तैयार होती है

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 100 से 110 दिन में पकने वाली फसल लगाई जाती है। समय पर बारिश शुरू होने से कृषि कार्य भी तय समय से शुरू हो जाते हैं, तो सितंबर के अंत तक फसल तैयार हो जाती है । इस साल समय पर मानसून पहुंचा है। ऐसे में किसान भी अपनी तैयारी में जुट गए हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े भक्तजन*

बालकोनगर, 7 जुलाई। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बालकोनगर उत्कल भारती समिति ने धूमधाम से आयोजित की। बालको के मुख्य...

More Articles Like This

- Advertisement -