Acn18.com/कोरबा में पड़ रही भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। इंसान के साथ ही पशु पक्षियों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। लू लगने के कारण कोरबा के पाली क्षेत्र में 50 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई। सभी चमगादड़ों के शव पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पाए गए है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में मृत चमगादड़ों का पीएम कराया गया,फिर उसे दफना दिया गया।



