Home KORBA अजाद चौक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर,एक महिला...

अजाद चौक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर,एक महिला व उसका पुत्र घायल

0
123

Acn18.com/कोरबा जिले के दीपका गौरव पथ में प्रगति नगर आजाद चौक रेलवे क्रॉसिंग पर गुरूवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीबन 9 बजे एक स्कूटी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण थी की स्कूटी करीबन 10 मीटर तक घीसटती चली गई। स्कूटी से छिटक कर अलग होने के कारण महिला एवं दोनो बच्चों की जान तो बच गई, परंतु महिला सोनिया को सिर में चोट लगी है वहीं उनके छोटे बेटे वैभव का पैर टूट गया हैं दोनों को उपचार के लिए एस ई सी एल गेवरा के विभागीय अस्पताल एनसीएच ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। बड़ा बेटा विवेक सुरक्षित है जिसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

error: Content is protected !!