लू लगने के कारण गंभीर हुए तेंदुए की मौत,व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल,कानन पेंडारी में ली आखिरी सांस

0
45

Acn18.com/कोरबा में पड़ रही भीषण गर्मी का असर इंसानों के साथ ही जंगली जानवरों पर भी पड़ता नजर आ रहा है। लू लगने के कारण गंभीर हुए तेंदुए की आखिरकार मौत हो गई। कटघोरा वनमंडल अंतर्गत ऐतमानगर रेंज के कोनकोना गांव में लू लगने के कारण तेंदुआ सामान्य स्थिती में नहीं था। बिलासपुर के कानन पेंडरी से आई टीम के द्वारा उसका रेस्क्यु कर उपचार किया गया बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी। तेंदुए की मौत से अब कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं,कि कैसे करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं हो रही है।