Home KORBA पत्रकार की पत्नी का बंद आवास में मिला शव,मौत के कारण का...

पत्रकार की पत्नी का बंद आवास में मिला शव,मौत के कारण का पता लगा रही है पुलिस

0
79

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रहे श्री विश्वेश्वर शर्मा की धर्मपत्नी जानकी शर्मा का शव सीएसईबी कॉलोनी कोरबा पूर्व के आवास में पाया गया। पता चला है कि श्रीमती जानकी शर्मा क्वार्टर नंबर 569 में अकेले रहा करती थी कल शाम को उन्हें कॉलोनी में घूमते हुए देखा गया था. सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर संदेह के आधार पर सिविल लाइन पुलिस को जानकारी देकर जब दरवाजा तोड़ा गया तो जानकी शर्मा का शव दिखाई दिया ।
गौर तलब है कि पत्रकार श्री विश्वेश्वर शर्मा लंबे समय तक कोरबा में रहकर विभिन्न अखबारों में अपनी सेवाएं देते रहे। छत्तीसगढ़ के नामचीन पत्रकारों और साहित्यकारों में उनकी गिनती हुआ करती थी। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जानकी शर्मा की मौत का वास्तविक कारण क्या है यह पता लगाने की कोशिश उनके शुभचिंतक और सिविल लाइन पुलिस कर रही है

error: Content is protected !!