Home KORBA बारिश ने खोली कोरबा-कुसमुंडा फोरलेन सड़क की पोल,पानी निकासी की व्यवस्था नहीं...

बारिश ने खोली कोरबा-कुसमुंडा फोरलेन सड़क की पोल,पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से कई स्थानों पर भरा पानी

0
88

Acn18.com/कोरबा जिले की बहुप्रतीक्षित कोरबा कुसमुंडा फोर लेन सड़क पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की निगरानी में बन रही है,जो इस बरसात भी पूरी तरह से नही बन पाई है और जिन स्थानों पर बन गई है वहां थोड़ी देर हो रही बरसात ने काम की पोल भी खोल कर रख दी है, क्योंकि कुछ ही देर की बारिश से यह मार्ग कई स्थानों पर जलमग्न हो गया है।

पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर ही तालाब के समान भरा पड़ा है। ये स्थिति कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत विशेषतः दो स्थानों पर निर्मित हो रही है,जिसमें पहली विकास नगर गुरुद्वारा के ठीक पीछे और गेवरा रोड स्टेशन से कुछ ही दूर पहले की है,यहां बीते मंगलवार की देर शाम हुई बारिश से फोर लेन सड़क लगभग सौ मीटर तक लबालब पानी से भर गई जिससे इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया। भारी भरकम वाहन भी इस लबालब भरे पानी की वजह सी सीधी फोर लेन रास्ते को छोड़ व्यवसायिक मार्ग का उपयोग करने लगे। वहीं बरमपुर मोड से आगे की भी नई बनी सड़क की भी यही स्थिती है,यहां भी सड़क पर पानी भर रहा है। आपको बता दें इस स्थानो पर पानी भरने की मुख्य वजह पानी निकासी के लिए किसी तरह की भी व्यवस्था नहीं होना है,जबकि इस स्थान की भौगोलिक स्थिति शुरू से ही नजर आ रही है।

error: Content is protected !!