Acn18.com/प्रदेश के कोरिया जिले में चिकित्सकों की मानमानी अपने चरम पर पहुंच गई है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक समय पर नहीं आते है। सोनहत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के लगातार गैरमौजूदगी से मरीजों को हो रही परेशानी की शिकायत मिलते ही कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अस्पताल का निरिक्षण किया जहां उन्होंने डॉक्टर को गैरमौजूद पाया। इस संबंध में उन्होंने बीएमो को कार्रवाई करने के लिए निर्देषित किया है। इतना ही नहीं अस्पताल में पसरी गंदगी को भी दूर करने के निर्देश उनका द्वारा दिया गया है।





