spot_img

मानसून आने से ठीक पहले निगम करेगा पानी की व्यवस्था,कई स्थानों पर प्याऊ और वाटर कूलर लगाने की योजना

Must Read

Acn18.com/गर्मी का मौसम लगभग अब अंतिम चरण की ओर आ गया है और तब कहीं जाकर नगर निगम को ध्यान आया है की लोगों की समस्या को दूर करने के लिए कुछ स्थानों पर प्याउ की व्यवस्था की जानी जरूरी है। इस तरह की सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने इस पर नाराजगी भी जताई है। नगर निगम की ओर से अब कहा जा रहा है कि जल्द ही इस तरफ कामकाज किए जाएंगे।

- Advertisement -

हिंदी कैलेंडर के ज्येष्ठ महीने की शुरुआत 2 दिन बाद होने जा रही है। नौतपा का सीजन और उसके बाद उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों लोग डरे हुए हैं। दूसरी ओर नगर आसपास के इलाके से यहां आने वाले लोगों को गर्मी के कारण कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीड़भाड़ वाले स्थान पर लोग परेशान होते देखे जा रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से पानी की कमी सबसे बड़ा मसला बनकर सामने आई है। नगर पालिका निगम कोरबा के द्वारा इस वर्ष वैकल्पिक उपाय को अपनाने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई गई इस पर लोगों ने नाराजगी प्रकट की। byt

प्याउ से संबंधित व्यवस्था को लेकर पूछताछ करने पर नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ने बताया कि प्याऊ के संरक्षण करने में कई प्रकार की समस्याएं सामने आती रही हैं इसलिए इस पर जरूरी कार्रवाई नहीं हो सकी। लेकिन यह विषय काफी गंभीर है इसलिए जल्द ही इस तरफ काम किया जाएगा। निगम की कोशिश यह भी है कि आवश्यकता आधारित विभिन्न क्षेत्रों में वाटर एटीएम अथवा वाटर कूलर की व्यवस्था भी कराई जाए ताकि हर समय लोगों को जल उपलब्ध होता रहे।byt प्रतिष्ठा ममगई, निगम आयुक्त

निगम आयुक्त नहीं अभी बताया कि तकनीकी कर्म से कुछ इलाकों में दो दिन पानी की सप्लाई बाधित रही। कुछ और स्थान पर व्यवस्था को अच्छा करने के लिए निगम की ओर से ऐसे कुछ काम कराए जाने बचे हुए हैं।

कोरबा नगर निगम क्षेत्र में कल 67 वार्ड शामिल हैं इनमें से पब्लिक सेक्टर को छोड़कर बाकी हिस्से में नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका निगम के हिस्से में है इस वर्ष नगर निगम की ओर से 900 करोड रुपए का बजट पेश किया गया है इस नाते भी लोगों की पहचान नगर निगम से काफी बढ़ी हुई है कि वह पेयजल जैसी जरूरत को आसान करने के लिए जरूर ही बेहतर कदम उठाने के लिए विचार करेगा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर, 28 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव...

More Articles Like This

- Advertisement -