Home KORBA सोनवर्षा गांव में पति की हत्या कर पत्नी ने लगा ली फांसी,कारणों...

सोनवर्षा गांव में पति की हत्या कर पत्नी ने लगा ली फांसी,कारणों का हुआ खुलासा,घरेलु विवाद के कारण हुई थी वारदात

0
112

Acn18.comएमसीबी से मनोज श्रीवास्तव/एमसीबी जिले के ग्रारम सोनवर्षा में पत्नी ने पति की हत्या कर खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया। इस वारदात के कारणों का खुलासा हो गया है। घरेलु विवाद के कारण यह जघन्य वारदात हुई है। बताया जा रहा है,कि पति प्रदीप पंडो का पत्नी बाल कुंवर के साथ किसी बात को लेकर हुआ विवाद हुआ था,जिसके बाद प्रदीप सो गया था। रात के वक्त पत्नी ने उसका सिर पत्थर से कुचल दिया,जिससे उसकी मौत हो गई वहीं बालकुंवर ने भी घर के बाहर मौजूद आम के पेड़ पर फांसी का फंदे पर झूलकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

error: Content is protected !!