Home Uncategorized नम हवाओं का असर ख़त्म होते ही गर्मी करने लगी परेशान, पारा...

नम हवाओं का असर ख़त्म होते ही गर्मी करने लगी परेशान, पारा 43 डिग्री के पार…

0
103

acn18.com रायपुर ; छत्तीसगढ़ में तेज धूप की वजह से भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में आ रहे नमी हवाओं का असर खत्म हो चुका है। इससे मौसम शुष्क रहेगा। इससे तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार है। कई जगहों पर पारा 42 और 43 डिग्री तक पहुंच चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं का असर छत्तीसगढ़ में खत्म हो चुका है। इससे प्रदेश में मौसम शुष्क  रहेगा। तेज दूध के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

error: Content is protected !!