Home KORBA दो गौ-तस्करों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया अपराध,कटघोरा पुलिस की कार्रवाई

दो गौ-तस्करों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया अपराध,कटघोरा पुलिस की कार्रवाई

0
188

acn18.com कोरबा / गौ तस्करी के आरोप में कोरबा की कटघोरा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधीनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। नगर पंचायत छुरी के छिंदपुर के जंगल में दो व्यक्ति दो सौ मवेशियों को कहीं ले जा रहे थे,जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। अपराध कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है,जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

vlcsnap 2024 04 27 12h28m41s189

कोरबा की कटघोरा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधीनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। बताया जा रहा है,कि नगर पंचायत छुरी स्थित छिंदपुर के जंगल में दो लोग 2 सौ मवेशियों को कहीं लेकर जा रहे थे,जिसकी जानकारी मिलने पर गौ सेवक मौके पर पहुंचे और दोनों को रोककर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मवेशियों को आजाद करवाया और दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया,कि आरोपी जल्द उनकी पकड़ में होंगे।

error: Content is protected !!