भरपूर समय मिलने पर भी आरपीआई नहीं भर सका प्रत्याशी नामांकन.अब भाजपा को हराने कांग्रेस का समर्थन

0
39

acn18.com कोरबा/ भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा कोरबा लोकसभा क्षेत्र में नामांकन के लिए पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया गया था इसके बावजूद रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का प्रत्याशी नामांकन तक नहीं भर सका। नाम वापसी के बाद प्रेस क्लब में मूल निवासी मुक्ति मोर्चा के साथ कुछ संगठनों ने कॉन्फ्रेंस की। मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती ने बताया कि आरपीआई उम्मीदवार नामांकन नहीं भर सका है इसलिए हम कांग्रेस को समर्थन कर रहे हैं। सभी क्षेत्रों में विशेष नीति के अंतर्गत हम लोग इस चुनाव में काम करने को आगे आये है।