कोरबा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चुनाव में किया जीत का दावा

0
42

कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के नामांकन दाखिले के दौरान कोरबा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का मनना है,कि इस चुनाव में भाजपा की हालत काफी खराब हो गई है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आम जनता को उम्मीद थी,कि सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश का हर वर्ग आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा ने जो कहा था,वो किया नहीं। भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को लेकर उन्होंने कहा,कि दुर्ग में उनकी दाल नहीं गली इस कारण वो कोरबा पहुंच गई।