Home KORBA व्यापारी से चार लाख रुपये किए गए जप्त. जीआरपीएफ रायपुर ने पकड़ा...

व्यापारी से चार लाख रुपये किए गए जप्त. जीआरपीएफ रायपुर ने पकड़ा व्यापारी को

0
103

acn18.com कोरबा / कोरबा के एक व्यापारी को रायपुर जीआरपीएफ ने 4 लाख नकद रकम के साथ पकड़ा है। जब्त रकम की जांच कार्यपालक मजिस्ट्रेट को साैपी गई है।मनवानी स्टोर्स कोरबा के संचालक मनीष मनवानी हसदेव एक्सप्रेस रायपुर गए रेलवे स्टेशन पर उनसे बिना कागजात के चार लाख रूपए जब्त किए गए।

आरपीएफ पोस्ट रायपुर के अधिकारी एवं स्टाफ ने कोरबा रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में जांच के दौरान कोच संख्या डी-05 से एक व्यक्ति को रायपुर स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 3 में उतरने के बाद रोका । नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मनीष मनवानी पिता ठाकुरदास मनवानी उम्र 39 वर्ष निवासी मिशन रोड पटेल पारा कोतवाली कोरबा बताया। उसके पास रखे बैग के बारे में पूछने पर उसने बैग में कैश 400000 होना बताया। लेकिन कैश के संबंध में कागजात की मांग करने पर मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका। रेलवे सुरक्षा बल आवश्यक कार्रवाई कर रहा है