Home Uncategorized रेलवे कर्मचारी की मौत, महिला रेल अफसर की मिली फंदे पर लटकी...

रेलवे कर्मचारी की मौत, महिला रेल अफसर की मिली फंदे पर लटकी लाश , जांच में जुटी पुलिस

0
139

acn18.com बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर है, रेलवे कमर्शियल विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर काम कर रही महिला अधिकारी के घर से फांसी के फंदे पर उनकी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारों के मुताबिक, मृतका अधिकारी के पद पर पदस्थ थीं।

acn bsp 2

जानकारी के मुताबिक घटना बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के एनी कालोनी की बताई जा रही है,जहां महिला रेल अफसर विनिता सहानी की उनके घर पर फंदे पर लटकती हुई शव मिलने से सनसनी है, जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन जब तक महिला की मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले में रेलवे के सीनियर अफसर पर प्रताड़ना के आरोप लग रहे है,बताया जा रहा है कि महिला अफसर को रेलवे कर्मचारी यूनियन में पद मिलने के बाद सीनियर अफसरद्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था,बताया जा रहा है कि सोशल मिडिया में भी अफसर के प्रताड़ना पर सवाल उठ रहे है। इधर मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई शूरू कर मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!