Home Uncategorized चित्रकूट में दर्दनाक सड़क हादसा : डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर,...

चित्रकूट में दर्दनाक सड़क हादसा : डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच की मौत व तीन घायल, मचा हड़कंप

0
151

acn18.com झांसी-मीरजापुर/ झांसी-मीरजापुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे रफ्तार का कहर देखने को मिला। ओवरटेक कर रहे आटो को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। आटो सवार तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में कुल पांच की मौत हो गई है। तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

हादसा कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर गांव में हुआ है। ‌ बताते हैं कि चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर आटो रामघाट जा रहा था, जिसमें नौ लोग सवार थे।‌ आटो अमानपुर पहुंचा तो आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करना चाहा। तभी भरतकूप की ओर से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। ‌

error: Content is protected !!