BREAKING: बिलासपुर से देवेंद्र यादव, कांकेर से बीरेश ठाकुर:मौजूदा सांसद दीपक बैज का टिकट कटा; छत्तीसगढ़ की बाकी 4 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

0
69

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बाकी बची 4 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार रात प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में PCC चीफ दीपक बैज का नाम नहीं है। कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें कांकेर से टिकट मिल सकता है, लेकिन वहां से बिरेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं बिलासपुर से देवेंद्र यादव उम्मीदवार घोषित हुए हैं।

इससे पहले शनिवार को आई सूची में बस्तर सीट से पूर्व मंत्री कवासी लखमा को लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया था। 23 मार्च को देर रात कांग्रेस ने 45 नामों की चौथी सूची जारी की थी। फिलहाल बस्तर सीट से अभी पीसीसी चीफ दीपक बैज सांसद हैं।

लोकसभा सीटकांग्रेस प्रत्याशी2019 में किसे मिला था
सरगुजाशशि सिंहखेलसाय सिंह
रायगढ़डॉ. मेनका देवी सिंहलालजीत सिंह राठिया
बिलासपुरदेवेंद्र यादवअटल श्रीवास्तव
कांकेरबीरेश ठाकुरबीरेश ठाकुर
रायपुरविकास उपाध्यायप्रमोद दुबे
दुर्गराजेंद्र साहूप्रतिमा चंद्राकर
महासमुंदताम्रध्वज साहूधनेंद्र साहू
राजनांदगांवभूपेश बघेलभोलाराम साहू
कोरबाज्योत्सना महंतज्योत्सना महंत
बस्तरकवासी लखमादीपक बैज
जांजगीरशिव कुमार डहरियारवि भारद्वाज