spot_img

होली लेंड कार्यक्रम में चाकूबाजी, महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने श्रम विभाग के क्लर्क को मारा चाकू, आरोपियों की तलाश जारी 

Must Read

acn18.com रायपुर। राजधानी के सेरी खेड़ी में स्तिथ होटल विसलिंग वुड में असमाजिक तत्वों ने देर रात जम कर हंगामा किया। होली के जश्न के बाद बदमाशों ने श्रम विभाग के क्लर्क पर चाकू से वार कर फरार हो गए। घायल क्लर्क विवेक साव को उपचार जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि 30 से 40 युवकों ने नशे की हालत मे हंगामा किया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -

पूरा शहर जहां होली के रंग में सरोबार था तो वहीं बदमाशों का आतंक भी कम नहीं रहा। होली को लेकर पुरे शहर मे कई इवेंट का आयोजन किया गया था। इसी बिच मंदिर हसोद थाना क्षेत्र मे स्थित विसलिंग वुड मे आयोजित होली लेंड के कार्यक्रम के बाद नशे मे धुत्त बदमाशों ने महिलाओ से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। महिलाओं से बदतमीजी करते देख जब एक युवक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक का नाम विवेक साव है, वह श्रम विभाग मे क्लर्क है। होली कार्यक्रम के बाद 30 से 40 युवकों ने नशे की हालत मे जम कर हंगामा किया। युवक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। मामले मे मंदिर हसोद थाने मे अपराध दर्ज किया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज निकाल कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय* *प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री ने दिखाई छत्तीसगढ़...

*बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय* *प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -