Home KORBA उतरदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी मना रहे हैं होली,मरीजों...

उतरदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी मना रहे हैं होली,मरीजों को छोड़ दिया गया है अपने हाल पर.देखिए वीडियो

0
60

Acn18.com कोरबा/ कोरबा जिले में लोगों के उपर होली का खुमार किस कदर चढ़ा हुआ है,इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है,कि सरकारी अमला अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करना चाह रहा है। पाली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत उतरदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल कुछ ऐसा है,कि अस्पताल के कर्मचारी होली मनाने में व्यस्त है और मरीजों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। आलम यह है,कि स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल परिसर में ही गैस चूल्हा लेकर बर्तन के साथ पिकनिक पार्टी करने में व्यस्त है। अस्पताल के डाॅक्टर के शह पर पूरा खेल चल रहा,लिहाजा मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से इस दिशा में कार्रवाई करने की मांग कर रहे है।