Home Uncategorized रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से...

रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया, सैम कर्रन ने खेली तूफानी पारी

0
74

आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला गया। इस इस रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया है.दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए थे. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 6 विकेट खोकर आखिरी ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया. पंजाब के लिए सैम कर्रन ने 63 और लिविंगस्टोन ने 21 गेंद में नाबाद 38 रनों की पारी खेली. वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 26 रन बनाए. दूसरी ओर दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और खलील अहमद ने दो-दो विकेट चटकाएं.