Home Uncategorized महतारी वंदन की पहली किस्‍त जारी, PM मोदी ने 70 लाख से...

महतारी वंदन की पहली किस्‍त जारी, PM मोदी ने 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए एक हजार

0
89

acn18.com रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत 10 मार्च को महिलाओं के खाते में एक हजार की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 12 हजार 800 महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 55 लाख रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दो हफ्ते पहले मैंने प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। आज मुझे महतारी वंदन योजना को शुरुआत करने का सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने पीएम मोदी का स्‍वागत किया।

महतारी वंदन योजना के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी के साइंस कालेज मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तुलसी का पौधा भेंटकर कार्यक्रम स्थल पर किया स्वागत।

naidunia_image

इस मौके पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी मौजूद हैं। राजधानी समेत प्रदेश के 146 ब्लाक मुख्यालयों और 13 नगर निगम क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। वहीं यह योजना लागू होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी हो जाएगी। 

error: Content is protected !!