Home KORBA बुधवारी निवासी पुलिस आरक्षक विकास केशरवानी ने शादी का झांसा देकर युवती...

बुधवारी निवासी पुलिस आरक्षक विकास केशरवानी ने शादी का झांसा देकर युवती की लूट ली अस्मत,दहेज के रुप में चार लाख रुपए लिए,सोने की अंगूठी चैन,और बुलेट लेने के बाद मुकरा शादी से,दो बार कराया गर्भपात,अब दूसरी युवती को बना चुका है अपना शिकार

0
127

प्रदेश के कोरबा जिले में एक पुलिस आरक्षक की मनमानी हद से ज्यादा बढ़ गई है। अपने पद का धौंस दिखाते हुए बुधवारी निवासी आरक्षक विकास केशरवानी ने एक युवती का शादी का झांसा लगातार सात साल तक दैहीक शोषण किया। दो बार गर्भपात कराने के साथ ही सगाई किया और दहेज के रुप में चार लाख रुपए,सोने की अंगूठी,चैन और बुलेट वाहन भी ले लिया। अब जब शादी करने की बात आई तब वह मुकर रहा है। पुलिस आरक्षक का दूसरी युवती के साथ अफेयर चल रहा है उसके साथ भी आरक्षक ने शारीरिक संबंध बनाए हैं और गर्भपात भी करवाया है। अपना सब कुछ लुटाने के बाद भी जिस तरह से युवती को धोखा मिला है उससे आहत होकर युवती एसपी के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने युवती को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। इस मामले में खास बात यह है,कि युवती सीएसईबी चैकी गई, सीविल लाईन थाना गई और महिला थाना भी गई,लेकिन मामले में कार्रवाई करने के बजाए उस पर समझौता करने का दबाव बनाया गया।

WhatsApp Image 2024 03 04 at 13.05.53
WhatsApp Image 2024 03 04 at 13.05.52
vlcsnap 2024 03 04 13h33m22s305