Home Uncategorized BIG ब्रेकिंग: लोकसभा चुनाव के BJP प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के कार का...

BIG ब्रेकिंग: लोकसभा चुनाव के BJP प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के कार का एक्सीडेंट, रायपुर रेफर

0
128

acn18.com सरगुजा |  लोकसभा चुनाव बेहद ही नजदीक हैं और इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशीयों का ऐलान भी कर दिया। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहाँ बीजेपी कैंडिडेट बनाये गए चिंतामणी महाराज के कार का एक्सीडेंट हो गया। सड़क हादसे में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज बाल-बाल बच गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब चिंतामणी महाराज की कार और बाइक में जोरदार भिड़त हो गयी। घटना में में तीन लोग घायल हो गये। इस घटना में दो युवक की हालत गंभीर है। घटना अंबिकापुर-सीतापुर मुख्य मार्ग एनएच43 में बतौली थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। देर रात हुए इस घटना में चिंतामणी महाराज सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों ही भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की है। छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में सरगुजा सीट से भाजपा ने चिंतामणी महाराज को टिकट दिया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद चिंतामणी महाराज देर रात एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, इसी दौरान एनएच43 में बतौली थाना क्षेत्र में बाइक को चिंतामणी महाराज की कार ने टक्कर मार दी।

चिंतामणि महाराज की कार के सामने विपरीत दिशा की ओर से आ रही बाइक आ गयी। जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार तीन युवक शराब के नशें में धुत थे। बाईक सवार 3 युवक घायल हैं, 2 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना में चिंतामणि महाराज सुरक्षित बताये जा रहे है।सभी घायलों का सीएचसी बतौली में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!