Home Uncategorized अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर खनिज विभाग द्वारा की गई...

अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई

0
134

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार 2 वाहन किया गया सीज

acn18.com धमतरी, 01 मार्च 2024

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा गौण खनिज आधारित क्षेत्रों से रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कुरूद क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर बीते रात को 2 वाहन जप्त कर कुरूद मंडी में सीज किया गया।