spot_img

हसदेव नदी से हटाया गया अपशिष्ट,संत निरंकारी मंडल की ओर से किया गया कार्य.देखिए वीडियो.

Must Read

acn18.com कोरबा/जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए भारत सरकार की ओर से काम किया जा रहा है। अमृत मिशन के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यों को आगे बढ़ने का काम चल रहा है। देश में कई सामाजिक संगठन सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाने में लगे हैं। कोरबा में संत निरंकारी मंडल के द्वारा हसदेव नदी में साफ सफाई करने के लिए अभियान चलाया गया।

- Advertisement -

मानव सभ्यता के लिए नदियां अपना सबसे बड़ा योगदान दे रही है। ऐसे में उनका अच्छी स्थिति में रहना आवश्यक है। जल संपदा का संरक्षण करने के लिए नदियों को हमेशा साफ सुथरा रखने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार की ओर से इसके लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। संत निरंकारी मंडल के द्वारा देश में 1000 स्थान पर नदियों की साफ सफाई के लिए विशेष काम किया गया। कोरबा में हसदेव नदी की साफ सफाई के लिए संगठन से जुड़े लोग आगे आए।

सरकार और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी से नदियों की स्थिति को बेहतर करने का सपना सफल हो रहा है। छत्तीसगढ़ में हसदेव सहित अन्य नदियों को लेकर अगर इसी प्रकार से लोग गंभीरता दिखाते रहे तो आने वाले दिनों में उन्हें आदर्श स्थिति में लाया जाना संभव होगा

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी

रायपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने आज विधानसभा के उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी है।...

More Articles Like This

- Advertisement -