Home Uncategorized माघी पूर्णिमा मेले में जमकर थिरके कांग्रेस विधायक,बालोद में कुंवर निषाद ने...

माघी पूर्णिमा मेले में जमकर थिरके कांग्रेस विधायक,बालोद में कुंवर निषाद ने ‘का तय मोला मोहनी डाल दिए’ गीत गाया; डांस भी किया. देखिए वीडियो…

0
108

acn18.com बालोद/ छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद के डांस और गाना गाने का वीडियो सामने आया है। माघी पूर्णिमा मेले के उद्घाटन में विधायक ने “का तय मोला मोहनी डाल दिए गोंदा फूल” गाना गाया और जमकर थिरके।

देखिए वीडियो…

दरअसल, गुंडरदेही विधानसभा से दूसरी बार जीत कर आए विधायक कुंवर सिंह निषाद अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो कला और संगीत से गहरा ताल्लुक रखते हैं। इसीलिए जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे अपनी प्रतिभा दिखाने से पीछे नहीं हटते।खुद को गाने और डांस करने से रोक नहीं पाए विधायकशनिवार को कुंवर निषाद माघी मूर्णिमा मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। संगीत संध्या देखकर वे खुद को रोक नहीं पाए। मंच पर पहुंचे और वहां कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ी गाना गाते हुए खुद डांस भी करने लगे। इतना ही नहीं वो डांस करते हुए पब्लिक के बीच भी पहुंचे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

ऐसा नहीं लग रहा था कि कोई विधायक मंच पर है, बल्कि एक अनुभवी कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहा है। वहीं, नृत्य करने वाले कलाकार भी विधायक के गाने पर डांस करते रहे। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

error: Content is protected !!