Home KORBA खरमोरा के सागौन बाड़ी में ढाई वर्षीय मासूम कर हत्या कर फेंक...

खरमोरा के सागौन बाड़ी में ढाई वर्षीय मासूम कर हत्या कर फेंक दी गई लाश,मृतक की नहीं हो सकी पहचान,पुलिस ने फोन नंबर जारी कर आम जनता से मांगा सहयोग। देखिए वीडियो।

0
107

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में सीविल लाईन थानांतर्गत खरमोरा के सागौन बाड़ी में जिस तरह से बीती रात एक ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर लाश फेंकी गई है,उससे पुलिस के साथ ही आम जनता में भी आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। बच्चे की जिस तरह से निर्ममता से हत्या कर उसके प्राईवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया गया उसे लेकर हत्यारों के खिलाफ लोग काफी भड़के हुए नजर आ रहे है। हालांकि बच्चा कहां का है और उसका नाम क्या है इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं है। कोरबा पुलिस ने फोन नंबर जारी कर आम जनता से अपील की है,कि अगर बच्चे के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिले तो पुलिस को जरुर अवगत कराए। पुलिस ने कई अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं,जो इस प्रकार है अगर किसी को भी बच्चे के संबध में जानकारी मिलती है,तो वे संपर्क कर सकते हैं।
सीएसपी कोरबा: 9479193302,7587350517
पुलिस कंट्रोल रूम कोरबा: 9479193399
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: 9479193301,9406052280
पुलिस अधीक्षक: 9479193300,7974550759