Home KORBA ढाई वर्ष के बच्चे की सड़ी गली मिली लाश, हत्या कर जंगल...

ढाई वर्ष के बच्चे की सड़ी गली मिली लाश, हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया शव, पुलिस के आला अफसरान पहुंचे मौके पर, देखिए वीडियो…

0
142

Acn18.com कोरबा/ लगभग ढाई वर्ष के एक बच्चे की लाश कोरबा शहर के एक हिस्से के जंगल में पाई गई है। गोकुल नगर के समीप वृक्षों के मध्य थोड़ी देर पहले एक लाश होने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई ।कोरबा के एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा अपने मातहतों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां ढाई वर्ष के एक बालक का सड़ा गला शव पाया गया। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान है जिसे देखकर लग रहा है कि उस की हत्या कर शव यहाँ फेंक दिया गया है। यह बच्चा किसका है और उसकी हत्या किसने की है यह जानने का पुलिस अधिकारी और कर्मचारी प्रयास कर रहे हैं

देखिए वीडियो …..

 

error: Content is protected !!