ग्राम ढेलवाडीह स्थित ग्रामीण के घर में मौजूद कुंए में मिली वृद्ध व्यक्ति की लाश ,मौत को लेकर जताया जा रहा संदेह

0
43

vlcsnap 2024 02 17 11h31m56s241

acn18.com कोरबा /प्रदेश के कोरबा जिले में मानिकपुर चैकी अंतर्गत ग्राम ढेलवाडीह स्थित बसंत कुमार खड़िया के घर की बाड़ी में मौजूद कुएं में एक 55 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की लाश पाई गई है। मृतक का नाम बाबू राम था,जो शुक्रवार से ही लापता था। मृतक का घर घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद हैं इस कारण उसकी मौत को लेकर संदेह जताया जा रहा है। कुंए में बाबू राम का शव तैरते हुए देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। बाबू राम की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

vlcsnap 2024 02 17 11h32m29s466

CG के स्कूलों में अब होगा ‘न्योता भोजन’ : आम लोग भी खिला सकेंगे खाना, बच्चों से पूछकर तैयार किया जाएगा मेन्यू