spot_img

छत्तीसगढ़ : राज्य में 144.11 लाख मीट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी, शनिवार और रविवार को भी होगी खरीदी

Must Read
acn18.com रायपुर :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए आगामी 4 फरवरी तक धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं। किसानों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है।

किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान

छत्तीसगढ़ में दिनों दिन धान खरीदी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है। 03 और 04 फरवरी को भी धान खरीदी केन्द्रों में होगी धान की खरीदी। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.11 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।

- Advertisement -

103 लाख 66 हजार 693 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 65 हजार 988 किसानों से 01 फरवरी 2024 तक 144 लाख 11 हजार 309 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 103 लाख 66 हजार 693 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 94 लाख 74 हजार 423 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

समता एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग, यात्री परेशान

रायपुर। समता एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग के हालात है। समता एक्सप्रेस के रायपुर स्टेशन आने पर स्लीपर से लेकर...

More Articles Like This

- Advertisement -