acn18.com कोरबा /कोरबा ब्लॉक के विभिन्न गांवो में विकास कार्यों के नाम पर हुए भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर से अधिकारियों और ठेकेदारों के उपर सवाल उठने लगे है। जनपद सदस्य कौशिल्या देवी वैष्णव ने कलेक्टर से शिकायत कर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जांच उठाकर कार्रवाई की मांग की है। जनपद सदस्य द्वारा लिखे गए पत्र में उल्लेंख किया गया है,कि कटबितला में सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किया गया है,इसी तरह का काम ग्राम बेंदरकोना में भी हुआ है। इस मामले में कोरबा जनपद के कार्यक्रम अधिकारी सुरेश यादव,लिपिक योगेश सिंह और संबंधित अभियंता के सांठगांव से लेबरों का फर्जी भुगतान किया गया है।







